Monday, August 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

16 रैयतों ने नहीं लिया मुआवजा:15 दिनों में मुआवजा लेने का दावा नहीं किया तो 9.14 करोड़ ट्रेजरी में होगा जमा


सिरमटोली-मेकॉन एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार हो गया। एक साल पहले एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन भी हो गया। लेकिन अभी तक इसके लिए अधिग्रहित जमीन के 16 रैयतों को मुआवजा नहीं मिला। क्योंकि, रैयतों ने निर्धारित कागजात के साथ मुआवजा का दावा ही नहीं किया। ऐसे में इन रैयतों का करीब 9.14 करोड़ रुपए जिला भू-अर्जन कार्यालय के पास ही पड़ा है। क्योंकि, संबंधित रैयतों ने अधिग्रहित भूमि से संबंधित वैध रैयती प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। प्रशासन की ओर से कई बार सूचना देने के बाद भी रैयत आगे नहीं आ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने संबंधित भू-स्वामियों को 15 दिनों के अंदर निर्धारित दस्तावेज जमा कर मुआवजे का दावा करने को कहा गया है। निर्धारित अवधि में दावा नहीं करने पर राशि ट्रेजरी में जमा कर दी जाएगी। मालूम हो कि सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर की लंबाई 2.34 किमी है। इसका निर्माण करीब 355 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। रैयतों से मांगे गए जमीन का डीड और पहचान पत्र जिला भू अर्जन कार्यालय की ओर से रैयतों को नोटिस भेजकर जमीन का डीड, बंध पत्र, शपथ पत्र,अप टू डेट लगान रसीद, बैंक पासबुक, पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो, भू-धारण प्रमाण पत्र और वंशावली समेत अन्य जरूरी कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है। दस्तावेज मिलने के बाद पात्रता की जांच कर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन ने साफ कहा है कि निर्धारित समय के अंदर कागजात जमा नहीं करने पर मुआवजा की राशि ट्रेजरी में जमा कराई जाएगी। रैयत भी मुआवजा लेने आगे नहीं आ रहे सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के किनारे सर्विस रोड बनाने के लिए रैयती जमीन भी ली जा रही है। चार वार्डों में करीब 2.23 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की गई है। जिन रैयतों की जमीन जा रही है, वे भी मुआवजा लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। मालूम हो कि सर्विस रोड के लिए वार्ड नं. -4 में एसपीजी मिशन के एक प्लॉट, वार्ड-5 में एसपीजी और जीईएल मिशन के पांच प्लॉट में 39 डिसमिल जमीन, वार्ड 6 में 8 रैयतों की करीब 87 डिसमिल जमीन, इसके अलावा कोणका मौजा में एक प्लॉट और सिरम मौजा में कुल 19 प्लॉट में 97 डिसमिल जमीन का अधिग्रहण किया गया है। राम जानकी मंदिर , अपार्टमेंट व रैयतों ने नहीं दिए दस्तावेज जमीन अधिग्रहण में ठाकुरबाड़ी श्री राम जानकी मंदिर, अनुकूल चंद्र घोष व अन्य के नाम पर 55.34 लाख रुपए मुआवजा निर्धारित है। लेकिन इसमें दावा नहीं किया गया है। अवार्ड संख्या-2 में ओम साई अपार्टमेंट से संबंधित उत्पल बॉल, सुनीता बॉल, विश्व रंजन बलियार व अन्य के नाम 1.40 करोड़ रुपए मुआवजा निर्धारित किया गया है, लेकिन कुछ रैयतों ने ही दावा किया। अवार्ड संख्या-3 में कृष्णा श्री अपार्टमेंट से जुड़े शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, लीलावती गुप्ता, बाबर खान व अन्य के लिए 2.04 करोड़ रुपए मुआवजा निर्धारित किया गया है। इसमें भी कुछ लोगों ने ही मुआवजा लिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles