Monday, August 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

संगीन मामलों के 2 फरार आरोपी अरेस्ट:शेखपुरा में छिपे थे, अब जेल भेजे गए; हिंसक झड़प और शराब ढुलाई के मामले में वांछित


शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अलग-अलग संगीन मामलों में वांछित थे और गिरफ्तारी के डर से शहर के विभिन्न मोहल्लों में छिपे हुए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चकदीवान मोहल्ला निवासी अशोक यादव के पुत्र सुमन कुमार और मकदुमपुर मोहल्ला निवासी कृष्ण यादव के पुत्र अनिल यादव के रूप में हुई है। इस छापामारी अभियान का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह के साथ मिलकर किया। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुमन कुमार चकदीवान मोहल्ले में हुए एक हिंसक झड़प के मामले में फरार चल रहा था। इस घटना में जानलेवा हमला कर दो लोगों को घायल किया गया था। वहीं, अनिल यादव चार माह पूर्व ई-रिक्शा से बड़ी मात्रा में शराब की ढुलाई के मामले में वांछित था। इस मामले में उसका पुत्र पहले ही रंगेहाथ गिरफ्तार हो चुका था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से अन्यत्र छिपकर रह रहे थे। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि वे अपने घरों में छिपे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद दोनों फरार आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles