Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में 'लालटेन युग' की वापसी! गोड्डा सांसद का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- बैलेट पेपर से राज्य पीछे

झारखंड में 'लालटेन युग' की वापसी! गोड्डा सांसद का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- बैलेट पेपर से राज्य पीछे

Jharkhand Municipal Elections, गोड्डा, (अमरनाथ): गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनुकांत दुबे ने झारखंड नगर निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से कराये जा रहे मतदान पर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए इसे राज्य को विकास की दौड़ में पीछे ले जाने वाला कदम बताया है. हालांकि वो भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत को लेकर आश्वस्त हैं.

सीएम हेमंत की तुलना कर डाली लालू प्रसाद यादव से

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम हेमंत सोरेन के फैसले की तुलना लालू प्रसाद यादव से कर डाली. उन्होंने कहा कि जिस तरह लालू के शासनकाल में लालटेन युग ने बिहार को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था, उसी तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य निर्वाचन आयोग के माध्यम से बैलेट पेपर से चुनाव कराकर झारखंड को डिजिटल युग में पीछे ले जा रहे हैं.

Also Read: झारखंड के आदित्यपुर और जामताड़ा में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक मतदान, डोमचाच-कोडरमा में बूथ खाली

बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया धीमी : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे

गोड्डा सांसद ने कहा कि बैलेट पेपर से मतदान की प्रक्रिया काफी धीमी है. इसका असर मतदान प्रतिशत पर साफ दिख रहा है. उनका मानना है कि सुबह 10 बजे तक 10 प्रतिशत भी वोटिंग नहीं हो पायी थी, जो चुनाव प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

निशिकांत दुबे का दावा- भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत तय

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा ”उन्हें लगता है कि बैलेट पेपर से कांग्रेस और झामुमो समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो जाएगी तो यह उनका भ्रम है. यह चीज जल्द टूट जाएगी. उन्होंने दावा किया कि झारखंड के इस नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत तय है और जनता ने विकास के पक्ष में अपना मन बना लिया है.

Also Read: चास में नगर निगम के लिए लोगों में जोश, मेयर पद के 31 उम्मीदवार मैदान में

The post झारखंड में 'लालटेन युग' की वापसी! गोड्डा सांसद का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- बैलेट पेपर से राज्य पीछे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles