होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने समस्तीपुर-मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 24 फरवरी और 3 मार्च को चलेगी। इसके अलावा समस्तीपुर से श्रीगंगानगर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चसेगी। इसका परिचालन 1 मार्च से 31 मार
.
रेलवे मंडल के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि होली में भीड़ नियंत्रण के लिए ये फैसला लिया गया है। गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 फरवरी से शुरू हो रहा है जिसको लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

समस्तीपुर जंक्शन पर यात्रियों की भीड़।
त्योहार पर घर आना आसान
यह ट्रेन मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज-छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी। 24 फरवरी और 03 मार्च को लोकमान्य तिलक से 12.15 बजे खुलकर अगले दिन 15.25 बजे डीडीयू, 18.55 बजे पाटलिपुत्र, 19.55 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 26 फरवरी और 05 मार्च को समस्तीपुर से 03.00 बजे खुलकर 05.15 बजे हाजीपुर, 06.10 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.50 बजे डीडीयू रूकते हुए अगले दिन 16.25 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी ।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल 01 मार्च से 03 मार्च तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से 13.25 बजे खुलकर अगले दिन 14.30 बजे गोरखपुर, 19.22 बजे हाजीपुर रूकते हुए 23.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च को समस्तीपुर से 02.10 बजे खुलकर 03.10 बजे हाजीपुर, 08.15 बजे गोरखपुर रूकते हुए अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी ।




