इस मूलांक वालों को सच्चा प्यार नहीं होता नसीबImage Credit source: Freepik
Mulank 3: व्यक्ति के जीवन में ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक शास्त्र का भी विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक शास्त्र के माध्यम से भी किसी व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र में जन्म के समय पर ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति देखकर कुंडली बनाई जाती है, जबकि अंक शास्त्र में मूलांक का विशेष महत्व है. मूलांक का आधार व्यक्ति की जन्म तिथि होती है.
मूलांक 01 से 09 तक होता है. अंक शास्त्र में हर एक मूलांक का अपना एक विशेष महत्व बताया गया है. हर मूलांक का स्वामी ग्रह है. आज हम उस मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनको सच्चे प्यार के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है. यही नहीं इनको प्यार में धोखा मिलता है. आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती. आइए उस मूलांक के लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मूलांक 3 वालों की लव लाइफ
मूलांक 3 के स्वामी गुरु बृहस्पति किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 माना जाता है. माना जाता है कि मूलांक 3 वालों का जीवन प्यार के मामले में बहुत अच्छा नहीं रहता. इन लोगों को लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इनके संबंध अस्थाई होते हैं. अक्सर इनका इनके पाार्टनर के साथ मनमुटाव हो जाता है.
पैसों के मामले में जीवन
इन लोगों को प्यार में धोखा मिलता है. इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी बहुत अच्छा नहीं होता. इस मूलांक के लोग पढ़ाई लिखाई में बहुत अच्छे होते हैं. यह लोग साहसी होते हैं और जीवन में कभी हार नहीं मानते. इन लोगों को समाज में बहुत बुद्धिमान माना जाता है. ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सफल रहते हैं.
हालांकि, पैसों के मामले में इन लोगों का जीवन बहुत अच्छा नहीं रहता. इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहती. इनके जीवन में उतार-चढ़ाव रहता है.
ये भी पढ़ें: Puja ke Phool ke Niyam: पूजा की थाली में कहीं आप भी तो नहीं रख रहे गलत फूल? जानें क्या कहता है शास्त्र
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.




