Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में जब्त ट्रक गायब, थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित:एसपी के आदेश के बाद जांच,DM से कार्रवाई की सिफारिश


मुंगेर में मुफस्सिल थाना परिसर से गिट्टी लदा जब्त ट्रक गायब होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, थाना मुंशी अरविंद कुमार और पीटीसी धनंजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। वाहन जांच के दौरान पकड़ा था ट्रक एसपी ने बताया कि 3 जुलाई को तत्कालीन खान निरीक्षक मो. अरमान ने वाहन जांच के दौरान गिट्टी से लदे एक ट्रक को जब्त किया था। इस ट्रक को सुरक्षित रखने के लिए मुफस्सिल थाना परिसर में लाया गया था। करीब एक सप्ताह बाद जब खनन विभाग के अधिकारी थाना पहुंचे, तो परिसर से ट्रक गायब मिला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में जांच कराई। जांच के दौरान जब्त ट्रक के गायब होने में थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, मुंशी अरविंद कुमार और पीटीसी धनंजय कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया कि खान निरीक्षक मो. अरमान ने ट्रक जब्त कर थाना परिसर में तो लाया, लेकिन इसकी सूचना तत्कालीन थानाध्यक्ष को नहीं दी थी। इस मामले में खान निरीक्षक के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। पुलिस अधिकारी मामले में गायब ट्रक की बरामदगी और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles