Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चिन्मय विद्यालय में इंटर हाउस समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन


सिटी रिपोर्टर | बोकारो चिन्मय विद्यालय बोकारो में सोमवार को अंतर-सदन समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मिडिल विंग के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम में सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में अग्नि सदन को उत्तर, जल सदन को पश्चिम, पृथ्वी सदन को पूर्व और वायु सदन को भारत का दक्षिण क्षेत्र दिया गया, ताकि इससे जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत करें। विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया। जल सदन ने प्रथम, पृथ्वी सदन ने द्वितीय व वायु सदन और अग्नि सदन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन बिस्वजीत कुमार ने की। इस दौरान विंग प्रभारी रश्मि सिंह और कार्यक्रम संयोजक प्रिया मंडल उपस्थित रहीं। प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय लोक कला एवं संस्कृति सबसे विविध और समृद्ध है। नई पीढ़ी को लोक संस्कृति के बारे में जानना चाहिए और इसके विस्तार के लिए कार्य करना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles