Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खरीफ फसल बीमा के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा: उपायुक्त


सिटी रिपोर्टर | बोकारो समाहरणालय परिसर में सोमवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) को लेकर जागरुकता वैन को उपायुक्त अजय नाथ झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को फसल बीमा योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी देगी। उपायुक्त ने कहा कि जिले में खरीफ-2026 के दौरान कुल 53,224 किसानों को फसल बीमा योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की। कहा कि प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में बीमा किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा। डीसी ने बताया कि किसान 31 अगस्त तक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। नजदीकी पैक्स अथवा प्रज्ञा केंद्र (सीएससी सेंटर) में मात्र एक रुपए की टोकन राशि देकर फसल का बीमा कराया जा सकता है। योजना का लाभ ऋणी और गैर-ऋणी किसान ले सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles