Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झामुमो नगर कमेटी भंग, संयोजक मंडली का गठन

झारखंड मुक्ति मोर्चा हजारीबाग नगर कमेटी को पार्टी की गतिविधियों में निष्क्रियता के कारण भंग कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य संजीव बेदिया के निर्देश पर नगर कमेटी के संचालन के लिए नई संयोजक मंडली का गठन किया गया है। इस संबंध में झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। जारी पत्र के अनुसार, नगर कमेटी की निष्क्रियता को देखते हुए पुरानी कमिटी को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है। इसके साथ ही संगठन को सक्रिय करने और आगामी सांगठनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सात सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया है। संयोजक मंडली में नवीन प्रकाश को मुख्य संयोजक बनाया गया है। वहीं कुणाल यादव, अख्तर अंसारी, श्वेता दुबे, नंदू वीर, रंजीत कुमार राम को मंडली का सदस्य बनाया गया है। पार्टी की ओर से संयोजक मंडली को निर्देश दिया गया है कि 20 दिनों के भीतर नगर के सभी वार्डों में वार्ड समितियों का गठन कर सम्मेलन आयोजित कराया जाए। इसके बाद गठित समितियों एवं सम्मेलन से संबंधित पूरी प्रक्रिया को जिला समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles