Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा में उठाया ग्रामसभा गठन का मुद्दा

विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा के मानसून सत्र में पेसा कानून के प्रावधानों के तहत ग्रामसभा के गठन की मांग उठाई।ध्यानाकर्षण के माध्यम से उन्होंने सरकार से ग्रामसभा के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों का चयन अविलंब कराने को कहा। विधायक ने कहा कि पेसा कानून के अनुसार गांव में सबसे पहले निवास करने वाले परिवार के वंश, खूंट और कुल के आधार पर ग्रामसभा के अध्यक्ष का चयन होता है, इसके बाद अन्य पदों के लिए सदस्य चुने जाते हैं। भूषण बाड़ा ने कहा कि आदिवासी समाज की पारंपरिक सामाजिक-सांस्कृतिक व्यवस्था को संरक्षित रखने में ग्रामसभा की महत्वपूर्ण भूमिका है। समय पर गठन नहीं होने से ग्रामीणों की भागीदारी और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने सरकार से मांग की कि पेसा के प्रावधानों के अनुसार ग्रामसभा का गठन कर विकास और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाया जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles