Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bharat Gaurav Tourist Train | Betia IRCTC Jyotirlinga Darshan Yatra

IRCTC भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘देखो अपना देश’ पहल के तहत श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष धार्मिक यात्रा शुरू कर रहा है।

.

यह यात्रा 1 सितंबर से बेतिया से ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ द्वारा संचालित होगी। इसमें यात्री चार प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और शिरडी साईं बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

श्री साईं दर्शन यात्रा’ का आयोजन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC), जो रेलवे मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, इस ‘ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं श्री साईं दर्शन यात्रा’ का आयोजन कर रहा है। यह यात्रा 8 रात और 9 दिन की होगी।

ट्रेन बेतिया से अपनी यात्रा शुरू करेगी और सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और प्रयागराज छिवकी जैसे विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इन स्टेशनों से भी श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो सकेंगे।

विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं के दर्शन

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नाशिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी में साईं बाबा मंदिर, छत्रपति संभाजीनगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं के दर्शन कराए जाएंगे।

यह यात्रा पूरी तरह से ‘ऑल इनक्लूसिव’ होगी। इसमें रेल यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, ऑनबोर्ड सुरक्षा, यात्रा बीमा और आईआरसीटीसी की आतिथ्य सेवाएं शामिल हैं।

इकोनॉमी क्लास का किराया 18,160 रुपये

यात्रियों के लिए तीन श्रेणियों में पैकेज उपलब्ध हैं। इकोनॉमी क्लास का किराया 18,160 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास का 32,550 रुपये और कम्फर्ट क्लास का 39,425 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रत्येक श्रेणी के अनुसार रेल यात्रा, होटल और स्थानीय परिवहन की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

आईआरसीटीसी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु आराम से चारों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा, “यात्री जिस श्रेणी का टिकट लेंगे, उसी के अनुरूप उन्हें रेल यात्रा, होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।”

ऑन लाइन सीटों की बुकिं शुरू हो गई

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और देश की सांस्कृतिक विरासत से लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई यह भारत गौरव पर्यटक ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

1 सितंबर से शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंक्लटेनर दिलीप कुमार ने बताया की ऑन लाइन सीटों की बुकिं शुरू हो गई है, ५०० सौ से अधिक सिट है, जिसमे २५० सिट बुक हो चुका है, जिसमे सेकेंड ऐसी, थर्ड एसी और सिलिपर बोगी जिसमे बुकिंग करा सकते है

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles