Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खेत घूमने निकले बुजुर्ग किसान की करंट से मौत:भोजपुर में टूटकर गिरे बिजली तार की चपेट में आए; मौके पर ही तोड़ा दम


भोजपुर में बुधवार को करंट वाली तार की चपेट में आने से 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान बखोरापुर गांव निवासी स्व. भरत सिंह के पुत्र रामईश्वर सिंह (60) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव के बधार की है। खेत घूमने निकले थे, रास्ते में टूटकर गिरा था तार मृतक के भतीजे अमरजीत कुमार ने बताया कि रामईश्वर सिंह बुधवार को खेत घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से विद्युत प्रवाहित तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था। बताया गया कि रामईश्वर सिंह अनजाने में तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उन्होंने रामईश्वर सिंह को जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि रामईश्वर सिंह दो भाइयों में बड़े थे। उन्होंने शादी नहीं की थी और अपने बड़े भाई राधा मोहन सिंह तथा भतीजे के साथ रहते थे। हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम रामईश्वर सिंह की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों ने खेतों और रास्तों से गुजरने वाले बिजली के तारों की नियमित जांच और टूटे तारों को तत्काल ठीक कराने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles