Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

3 साल के बच्चे की किडनैपिंग, 3 लाख में बेचा:मुंगेर पुलिस ने 4 घंटे में भोजपुर से किया बरामद, नाबालिक लड़की समेत 7 गिरफ्तार


मुंगेर में 3 साल के बच्चे का अपहरण कर 3 लाख में बेचने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर अपहृत बच्चे को मुंगेर पुलिस ने भोजपुर पुलिस के सहयोग से 4 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपहरणकर्ता बच्चे को एक एसयूवी वाहन में बैठाकर अन्य राज्यों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने वाहन में सवार तीन महिलाओं और दो पुरुषों को भोजपुर से गिरफ्तार किया। वहीं, मुंगेर से एक नाबालिग लड़की और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले की है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे विनोद यादव का बेटा अभिराज(3) अपने घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक गायब हो गया। बच्चे के गायब होने पर उसकी मां ने खोजबीन शुरू की। जब अभिराज कहीं नहीं मिला, तो उन्होंने पति विनोद को सूचना दी। विनोद ने घर पहुंचकर आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। घर से करीब सौ मीटर दूर एक सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस की एक 13 वर्षीय बच्ची अभिराज को चॉकलेट खिलाने के बहाने बुलाती दिखी। फुटेज में बच्चा उस लड़की के पीछे दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। लालदरवाजा मुख्य सड़क पर पहुंचते ही एक व्यक्ति सड़क के उस पार एक उजले रंग की वाहन को आने का इशारा कर रहा है। सड़क पर बच्चे के आते ही वो गायब हो जाता है। पुलिस को आरोपी के घर से मिला 1 लाख कैश वहीं अपने बच्चे की अपहरण की घटना को देख पिता ने इसकी सुचना कोतवाली थाना को दी, जिसके बाद कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना की टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंची। साथ ही, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता-बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान पता चला कि बच्चे की खरीद -विक्री की गई है। इसमें हिरासत में लिए गए लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी 13 वर्षीय बच्ची का हाथ है। नीरज ने पुलिस को बताया की बच्चे को तीन लाख में बेच दिया है, जिसके बाद पुलिस ने नीरज के घर से एक लाख रुपए की बरामदगी की।

वहीं मामला गंभीर होने के बाद मुंगेर एसपी की तत्परता और आरा पुलिस के सहयोग से किडनैपिंग वाली गाड़ी को बरामद कर लिया गया। गाड़ी से पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं बच्चे के साथ वाहन में बैठी 3 महिला, 2 पुरष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल की तस्वीरें…. हरियाणा के गाड़ी से बच्चे का हुआ था अपहरण इधर बच्चे की बरामदगी के बाद परिजन खुश नजर आये। बच्चे के पिता ने मुंगेर पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा की हमारे बच्चे को मुंगेर पुलिस के सहयोग से आरा जिला से बरामद कर लिया है। वहीं जिस वाहन से बच्चे का अपहरण किया गया है, वह वाहन हरियाणा का बताया जा रहा है। पंचाब के 5 लोग पुलिस हिरासत में इस मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की बच्चे को बरामद कर लिया है। इस मामले में नाबालिक लड़की समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमे पांच लोग पंजाब से है। जिसकी पूछताछ चल रही है। साथ ही मुंगेर से पिता-बेटी को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि बच्चे को तीन लाख में बेचा गया था। वहीं एक लाख आरोपी नीरज कुमार के घर से बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि बच्चे का अपहरण कर पंजाब ले जाया जा रहा था। भोजपुर जिला से गिरफ्तार सभी लोगों को फिलहाल मुंगेर लाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles