Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में कल 6 घंटे का पावर कट:मेंटेनेंस वर्क से 2 लाख आबादी प्रभावित, पानी स्टोर करने की अपील


शेखपुरा जिले में शुक्रवार को 6 घंटे बिजली गुल रहेगी। 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र शेखपुरा में मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 2 लाख आबादी प्रभावित होगी। यह मेंटेनेंस कार्य चार नए 33 केवी फीडर को 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र शेखपुरा के इनडोर VCB से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। इसके तहत 33 केवी पचना और 33 केवी इंडस्ट्रियल फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। फीडरों में होगा रखरखाव का काम बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के संचरण अवर प्रमंडल शेखपुरा के सहायक कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 132/33 केवी पावर ग्रिड सब-स्टेशन में 33 केवी इनडोर VCB के मेन बस और उससे निकलने वाले 10 आउटगोइंग 33 केवी फीडरों में रखरखाव का काम होगा। इसमें आइसोलेटर/स्विच का अलाइनमेंट, खराब उपकरणों की मरम्मत और नट-बोल्ट टाइटनिंग जैसे कार्य शामिल हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से प्रभावित होने वाली 2 लाख की आबादी को देखते हुए, उपभोक्ताओं और आम लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली और पानी से जुड़े आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। अमित कुमार ने यह भी बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद दोनों 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles