Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस, वांटेड अपराधी के बीच मुठभेड़:दो राउंड फायरिंग के बाद उत्तम राय, उसके गुर्गे फरार; 5 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल बरामद


मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र में पुलिस और वांटेड अपराधी उत्तम राय के बीच मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसके बाद उत्तम राय अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सामान बरामद किया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि पुलिस को कुख्यात अपराधी उत्तम राय के जजुआर थाना क्षेत्र में छिपे होने की सटीक सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस के देखते ही अपराधी और उसके साथियों ने की फायरिंग पुलिस बल को देखते ही अपराधी उत्तम राय और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए दो गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। फायरिंग के बीच अपराधी अपना सारा सामान छोड़कर बाइक पर सवार होकर भागने में सफल रहे। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस ने अपराधियों द्वारा छोड़े गए पांच जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक वाई-फाई राउटर बरामद किया है। इन सामानों को जब्त कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। दर्जनभर मामलों में वांछित है उत्तम राय पुलिस के अनुसार, फरार उत्तम राय एक शातिर और कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा सहित आसपास के कई जिलों में हत्या, लूट और रंगदारी जैसे करीब एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। इलाके में नाकेबंदी, सघन तलाशी जारी घटना के बाद जजुआर के आस-पास के सभी इलाकों को सील कर दिया गया है। पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। सिटी एसपी ने दावा किया है कि अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है और जल्द ही फरार उत्तम राय और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles