Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में नवविवाहिता का शव पंखे से लटका मिला:6 माह पहले प्रेम प्रसंग फिर सहमति से मंदिर में शादी, भाई ने लगाया हत्या का आरोप


बेतिया के पिपरा पकड़ी मोहल्ले में रविवार को एक नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतका की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के बिनवालिया गांव निवासी महिला के रूप में हुई है। बताया जाता है कि करीब छह माह पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का आपसी सहमति से मंदिर में विवाह कराया गया था। विवाह के बाद से वह अपने ससुराल में रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से की पूछताछ घटना की सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। इधर, मृतका के भाई संदीप ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बोले- पुलिस हर पहलू की जांच कर रही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles