Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता के न्यू अलीपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति तोड़ी, इलाके में रोष

कोलकाता के न्यू अलीपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति तोड़ी, इलाके में रोष

Netaji Subhash Chandra Bose Statue Vandalized New Alipore: स्वतंत्रता दिवस से 2 दिन पहले कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को तोड़े जाने का मामला सामने आया है. असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को खंडित/क्षतिग्रस्त किये जाने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों में आक्रोश है. राष्ट्रीय नायक के प्रति अनादर की खबर सामने आते ही स्थानीय निवासियों, स्वतंत्रता सेनानियों के समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के लोग वहां जुटे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रतिमा तोड़ने वालों की गिरफ्तारी की मांग

न्यू अलीपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को बुधवार देर रात या तड़के उपद्रवियों ने निशाना बनाया. सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गये. इस कायराना हरकत के खिलाफ जमकर विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.

नेताजी बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की राष्ट्रीय अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक हैं. उनकी प्रतिमा के साथ इस तरह की बर्बरता करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. -स्थानीय लोग

ये भी पढ़ें: अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, डॉ श्यामा प्रसाद की प्रतिमा के चबूतरे पर तोड़फोड़, तनाव

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही कोलकाता पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही न्यू अलीपुर थाना पुलिस और कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके की नाकेबंदी कर आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) के फुटेज खंगाले गये, ताकि घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके. पुलिस ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

प्रतिमा को दुरुस्त करके फिर से स्थापित किया जायेगा

प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया है कि प्रतिमा को तुरंत दुरुस्त करके यहां फिर से स्थापित किया जायेगा. इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है, ताकि फिर कोई ऐसी हिम्मत न कर सके. देर शाम पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी न्यू अलीपुर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है.

The post कोलकाता के न्यू अलीपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति तोड़ी, इलाके में रोष appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles