Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रेन की चपेट में आने से घायल सहायक शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

बेंगाबाद प्रखंड की मधवाडीह पंचायत अंतर्गत जमबाद चमगडडा निवासी सहायक शिक्षक विष्णु देव प्रसाद सिंह (55) का बुधवार को धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, गत 3 अगस्त को महेशमुंडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार दोपहर इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। विष्णु देव प्रसाद सिंह अंबाटांड़ स्थित विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी ने शिक्षक के निधन पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles