Friday, August 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया से छात्र का अपहरण, 2 लाख की फिरौती मांगी:मालदा में बंधक बनाकर रखने का आरोप, बदमाशों ने पिता को भेजा वीडियो; दोस्तों पर शक


पूर्णिया से एक छात्र का अपहरण का मामला सामने आया है। डीआईजी चौक स्थित एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने उसे पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित कालियाचक ले जाकर एक सुनसान जगह पर बंधक बनाकर रखा है। के. हाट पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, शातिर अपराधियों ने छात्र के कुछ दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के ही फोन से उसके परिजनों को फोन किया। रिहाई के एवज में 2 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। कटिहार का छात्र, पूर्णिया में करता था पढ़ाई अपहृत छात्र की पहचान कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र स्थित भडुआबाड़ी निवासी बालेश्वर राय के पुत्र अंबेडकर कुमार राय(24) के रूप में हुई है। पिता बालेश्वर राय ने बताया कि अंबेडकर बीते मार्च महीने से डीआईजी चौक के पास एक लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। 5 दिन पहले कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे मालदा के कालियाचक ले गए। इसके बाद बदमाशों ने परिजनों को कॉल कर धमकी दी कि अगर बेटे की सलामती चाहते हो तो तुरंत 2 लाख रुपए भेजो। अपहरणकर्ताओं ने दबाव बनाने के लिए मेरे व्हाट्सएप पर 10 सेकंड का एक खौफनाक वीडियो भी भेजा है, जिसमें अंबेडकर रस्सी से बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। बदमाश लगातार पैसे भेजने के लिए धमका रहे हैं। पुलिस महकमे में हड़कंप, बंगाल पुलिस से साधा गया संपर्क परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत के. हाट थाने में दी। वीडियो जारी होने और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। के. हाट थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। छात्र की सुरक्षित सकुशल बरामदगी और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में पूर्णिया सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पाराशर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। जल्द से जल्द युवक को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के मालदा (कालियाचक) पुलिस से लगातार संपर्क साधा जा रहा है। बंगाल पुलिस से संपर्क में है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles