Friday, August 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पानागढ़ में भव्य तिरंगा रैली : देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ शहर, बच्चों ने बनायी मनमोहक झांकियां

पानागढ़ में भव्य तिरंगा रैली : देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ शहर, बच्चों ने बनायी मनमोहक झांकियां

पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

Har Ghar Tiranga Rally Panagarh: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को पानागढ़ बाजार हिंदी हाई स्कूल ने भव्य और प्रेरणादायक तिरंगा रैली निकाली. राष्ट्रभक्ति के रंगों में डूबी इस रैली में स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों, पूर्व अध्यापकों, अभिभावकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

रैली की शुरुआत पानागढ़ बाजार हिंदी हाई स्कूल परिसर से हुई. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. रैली पानागढ़ बाजार से शुरू होकर स्टेशन रोड, पानागढ़ रेलवे स्टेशन और न्यू स्टेशन रोड से गुजरते हुए वापस स्कूल परिसर में संपन्न हुई.

आकर्षण के केंद्र में भारत माता, गांधी और नेताजी

रैली के दौरान विशेष रूप से सजाये गये वाहन पर भारत माता, महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वेश में सजे छात्र-छात्राओं की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. जुलूस के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक ‘हर घर तिरंगा’ रैली, बंगाल में बंटेंगे 70 लाख झंडे

हेडमास्टर ने खुद बजाया ड्रम

रैली में विद्यालय के हेडमास्टर जयंत कुमार पांडा ने स्वयं ड्रम बजाकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. उन्हें राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा तिरंगे के सम्मान का संकल्प दिलाया. रैली में कांकसा ग्राम पंचायत के विपक्ष के नेता आनंद कुमार, कांकसा पंचायत समिति सदस्य पूजा शर्मा, उपाध्यक्ष रमन शर्मा, समाजसेवी मुकेश तिवारी, नरोत्तम सिंह समेत कई स्थानीय गणमान्य लोग और नागरिक शामिल हुए. रैली के दौरान पूरे पानागढ़ में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारे गूंजते रहे.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक ‘हर घर तिरंगा’ रैली, बंगाल में बंटेंगे 70 लाख झंडे

The post पानागढ़ में भव्य तिरंगा रैली : देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ शहर, बच्चों ने बनायी मनमोहक झांकियां appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles