Friday, August 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह… डीसी-एसपी ने फाइनल रिहर्सल का लिया जायजा


स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर गुरुवार सुबह 9बजे बिरसा मुंडा स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने समारोह स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण करते हुए विभिन्न टुकड़ियों के मार्च-पास्ट, सलामी और समारोह से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को देखा। फाइनल रिहर्सल के माध्यम से कार्यक्रम के दौरान होने वाली गतिविधियों को अंतिम रूप दिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जिले के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। समारोह में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करते हुए समारोह स्थल की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता होगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त रखा जाएगा। डीसी और एसपी ने स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, अतिथियों एवं आम लोगों के बैठने की व्यवस्था, मंच, ध्वनि व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का भी निरीक्षण किया। संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूरा करने तथा समारोह के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया गया। बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने की भी योजना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles