Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शुभेंदु अधिकारी ने बेटियों को दी खुशखबरी, कन्या रत्न योजना की राशि हुई डबल

शुभेंदु अधिकारी ने बेटियों को दी खुशखबरी, कन्या रत्न योजना की राशि हुई डबल

Kanya Ratna Scheme West Bengal : पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने और छात्राओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कन्या रत्न योजना (Kanya Ratna Scheme) के तहत मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता बढ़ाकर डबल कर दी है. इस योजना के तहत पहले 1,000 रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाती थी. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस राशि को बढ़ाकर डबल यानी प्रति माह 2,000 रुपए करने का ऐलान किया है. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार की इस घोषणा से लाखों छात्राओं को उच्च शिक्षा और दैनिक शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.

बालिका शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को पढ़ाई बीच में छोड़ने से रोकना और उन्हें कॉलेज व विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा जारी रखने के लिए आत्मनिर्भर बनाना है. सीएम ने कहा है कि बढ़ी हुई धनराशि पारदर्शी तरीके से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी छात्राओं के बैंक खातों में भेजी जायेगी.

ये भी पढ़ें: पीएम पोषण योजना को शुभेंदु अधिकारी सरकार की संजीवनी, 8375 स्कूलों को एलपीजी के लिए देगी 3000 रुपए

ड्रॉप-आउट दर में कमी का लक्ष्य

सरकार को उम्मीद है कि इस वित्तीय प्रोत्साहन से विशेष रूप से ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में बाल विवाह पर रोक लगेगी और उच्च शिक्षा में लड़कियों के नामांकन दर में इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें: अन्नपूर्णा भंडार योजना : महिलाओं के अकाउंट में 17 से ट्रांसफर होंगे 3000 रुपए, जानें किसको मिलेगा, किसको नहीं

कन्याश्री के बाद एक और मील का पत्थर

पश्चिम बंगाल सरकार की ‘कन्याश्री योजना’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा चुका है. अब ‘कन्या रत्न योजना’ में सहायता राशि को दोगुना किये जाने से राज्य का सामाजिक कल्याण ढांचा और अधिक मजबूत होगा. शिक्षा विशेषज्ञों और महिला अधिकार संगठनों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है.

The post शुभेंदु अधिकारी ने बेटियों को दी खुशखबरी, कन्या रत्न योजना की राशि हुई डबल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles