Saturday, August 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी जिला परिषद में शान से लहराया तिरंगा:अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और डीडीसी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर


गयाजी शहर स्थित जिला परिषद कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव और डीडीसी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान बैंड-बाजा और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा शान से आसमान में लहराते ही मौजूद लोगों में उत्साह और गर्व की भावना दिखी। राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी। आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने 15 अगस्त को देश के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन बताया। जो उन वीर सपूतों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। वक्ताओं ने लोगों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और देशहित में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। देश की आजादी लाखों देशवासियों के त्याग और बलिदान की अमूल्य विरासत है। आजादी के बाद भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। अब देश को और मजबूत, विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। ‘जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय जरूरी’ जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसकी गरिमा बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला परिषद लगातार प्रयासरत है। विकास की गति को और तेज करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और शिक्षा, मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। देशभक्ति का माहौल में रंगा जिला परिषद परिसर डीडीसी ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से विकास कार्यों को नई गति दी जा सकती है। समारोह के दौरान बैंड-बाजा और ढोल-नगाड़ों की गूंज विशेष आकर्षण का केंद्र रही। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में पूरा परिसर उत्साह से भर गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने उपस्थित लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। गया जिला परिषद कार्यालय में आयोजित यह समारोह पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल के बीच संपन्न हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles