
Suvendu Adhikari Independence Day Speech: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को समृद्ध पश्चिम बंगाल के जरिये साकार किया जायेगा. स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल राष्ट्रवाद की भूमि है. मातंगिनी हाजरा एवं खुदीराम बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की कर्मभूमि रही है.
2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का हमारे प्रधानमंत्री का सपना उस वर्ष ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ के जरिये साकार होगा. -शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल के शिल्पकार : शुभेंदु
शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पश्चिम बंगाल का शिल्पकार बताते हुए कहा कि राज्य उनके सपनों को पूरा करना चाहता है. उन्होंने कहा- हमारे दो महान व्यक्तित्व बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और रवींद्रनाथ टैगोर ने क्रमशः राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की रचना की, जिससे पूरे देश में जोश भर गया.
ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ने बेटियों को दी खुशखबरी, कन्या रत्न योजना की राशि हुई डबल
सीएम ने पुलिस अधिकारियों को दिये पुलिस पदक
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रध्वज फहराने से पहले सलामी गारद का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों को पदक प्रदान किये. ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रगान के साथ यह गीत भी बजाया गया.
ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी सरकार के 5 फैसले, जिससे बदलेगी बंगाल की तस्वीर
रेड रोड पर निकली रंग-बिरंगी झांकियां
इस अवसर पर कोलकाता पुलिस की परेड के बीच रंग-बिरंगी झांकियां ‘रेड रोड’ से गुजरीं. इनमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गयी झांकी भी शामिल थी.
The post 2047 में ‘विकसित बंगाल’ के जरिये साकार होगा ‘विकसित भारत’ का सपना : शुभेंदु अधिकारी appeared first on Prabhat Khabar.
