![]()
जामताड़ा के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज रांची में चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही जामताड़ा के पत्रकारिता और विधि जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सुरेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारिता और विधि के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। अपने कार्यों और व्यवहार से उन्होंने समाज में विशिष्ट पहचान बनाई थी। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वहीं, अधिवक्ता के रूप में भी उन्होंने लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन को जामताड़ा के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर जामताड़ा प्रेस क्लब ने गहरा शोक व्यक्त किया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पत्रकारों और अधिवक्ताओं ने सुरेश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।


