Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत:हरियाबारा के पास अज्ञात वाहन से टक्कर, 2 घायल; अस्पताल में भर्ती


अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर हरियाबारा के समीप शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मुरबल्ला निवासी मोहम्मद तबरार के पुत्र दिलशाद (19) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल आमिर, पिता इश्तियाक, निवासी मुरबल्ला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। तीसरे घायल खालिद, पिता शमीम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एक ही बाइक पर सवार तीनों युवक बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मुरबल्ला चौक से चरारनी की ओर जा रहे थे। हरियाबारा के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर आरएस थाना अध्यक्ष अंकुर कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों व परिजनों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के कारणों और इसमें शामिल अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में अज्ञात वाहन की बात सामने आ रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में शामिल वाहन बस थी या कोई अन्य वाहन।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles