Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्कूल से एमडीएम का चावल ले जाने पर हंगामा:मधेपुरा में ग्रामीणों ने ऑटो पकड़ा; HM के पति-बेटे पर चावल बेचने का आरोप


मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड की गंगापुर पंचायत स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय खुसरूपट्टी वार्ड-2 से शनिवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का चावल ऑटो से ले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्कूल से चावल ले जा रहे ऑटो को रोककर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे विद्यालय की प्रधान शिक्षिका माला के पति रविंद्र कुमार उर्फ खोखा यादव और उनके बेटे प्रिंस कुमार के माध्यम से विद्यालय का चावल रतनपट्टी निवासी कुंदन दास के हाथ ऑटो से भेजा जा रहा था। इस दौरान ग्रामीणों और कथित आरोपित पक्ष के बीच धक्कामुक्की भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के पहुंचने पर विद्यालय में उतरवा चावल ग्रामीणों ने ऑटो को रोककर पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद रविंद्र कुमार उर्फ खोखा यादव और प्रिंस कुमार ने ऑटो से चावल वापस विद्यालय में उतरवा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि प्रधान शिक्षिका के संरक्षण में उनके पति और बेटे द्वारा पहले भी विद्यालय का चावल बेचा जाता रहा है। आवेदन देने वालों में अमलेश कुमार और गुलशन कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों के आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश वहीं, प्रधान शिक्षिका के पति रविंद्र कुमार उर्फ खोखा यादव ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। मुरलीगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही चावल ले जाने के उद्देश्य का खुलासा हो सकेगा। एमडीएम का चावल बेचने की मिली थी जानकारी ग्रामीण गुलशन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय खुसरूपुरपट्टी में एमडीएम का चावल बेचा जा रहा है। सूचना मिलने पर वे स्कूल पहुंचे तो देखा कि ऑटो पर करीब 25 से 30 बोरा चावल लदा हुआ था। उन्होंने चावल ले जाने का वीडियो बनाना शुरू किया। इसी दौरान प्रधान शिक्षिका माला के पति रविंद्र कुमार उर्फ खोखा यादव और उनके बेटे प्रिंस कुमार ने उनके साथ धक्कामुक्की और गाली-गलौज की। गुलशन ने बताया कि उन्हें स्कूल के गेट से बाहर धक्का देकर निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चावल लदे ऑटो के चालक को पकड़कर ले गए। उन्होंने कहा कि हंगामा होने पर प्रधान शिक्षिका के पति ने ऑटो से चावल को स्कूल में उतरवा दिया, जिसका वीडियो भी उनके पास है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles