Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Nag panchami Upay 2026: आज नाग पंचमी पर मनोकामना पूर्ति के लिए राशि अनुसार करें ये 1 उपाय, Astrology Hindi News

Nag panchami Upay 2026: नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा के अलावा लोग जीवन में सुख-शांति और खुशहाली के लिए उपाय भी करते हैं। आप भी जानें आज राशि अनुसार किस उपाय को करने से मिलेगी आर्थिक संपन्नता।

Nag panchami Upay 2026 Zodiac Wise: सावन महीने के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल यह तिथि 17 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की असीम कृपा पाने के लिए खास माना जाता है। नाग पंचमी पर भगवान शंकर और नाग देवता की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन शनि, राहु-केतु से जुड़े उपाय भी किए जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाग पंचमी पर राशि अनुसार कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। भगवान शिव की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस बार नाग पंचमी पर सावन सोमवार होने से दिन का महत्व बढ़ रहा है। आइए जानते हैं कि नाग पंचमी पर मेष से लेकर मीन राशि वालों को क्या उपाय करना चाहिए।

मेष राशि-

मेष राशि वालों को नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर चंदन मिला जल अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा नाग देवता को चने का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

वृषभ राशि-

वृषभ राशि वालों को नाग पंचमी पर शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि वालों को नाग पंचमी पर शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से राहु का अशुभ प्रभाव खत्म होता है और जीवन में संपन्नता आती है।

कर्क राशि-

कर्क राशि वालों को नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक खुशहाली के रास्ते बनते हैं।

सिंह राशि-

सिंह राशि वालों को नाग पंचमी पर हरी वस्तुओं जैसे हरे वस्त्र, हरी मूंग की दाल आदि का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

कन्या राशि-

कन्या राशि वालों को नाग पंचमी पर शिवलिंग पर दूर्वा अर्पित करनी चाहिए और नाग देवता को दूध चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गाय के गोबर से नाग-नागिन का चित्र बनाकर पूजा करना भी लाभकारी होता है।

तुला राशि-

तुला राशि वालों को नाग पंचमी के दिन नाग देवता को खीर का भोग लगाना चाहिए और चांदी का नाग-नागिन जोड़ा शिव लिंग पर चढ़ाने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि वालों को जीवन की सभी परेशानियों या बाधाओं को दूर करने के लिए नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।

धनु राशि-

धनु राशि वालों को नाग पंचमी के दिन नाग देवता को चने की दाल अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामना की पूर्ति होती है।

मकर राशि-

मकर राशि वालों को नाग पंचमी के दिन अपराजिता का पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और भगवान शिव की कृपा से मनवांछित परिणाम मिलता है।

कुंभ राशि-

कुंभ राशि वालों को नाग पंचमी के दिन ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक खुशहाली आती है।

मीन राशि-

मीन राशि वालों को नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ शिव परिवार का पूजन करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से बाधाएं, अड़चनें और संकट दूर होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles