Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को कुचला, मौत:रजरप्पा के चितरपुर में खेत में काम करते समय हुई घटना, क्षेत्र में दहशत का माहौल


रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर बड़की पुणे गांव में हाथियों के झुंड ने दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय भानु देवी, पति फुलेश्वर महतो और 55 वर्षीय सबिना खातून, पत्नी मो०सलिम के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई, जब भानु देवी खेत में काम कर रही थी। हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस गया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड पहली बार बड़की पौना के मंदिर के पास तक पहुंचा था। दहशत से घर की छत पर चढ़े लोग इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हाथियों के शहर में प्रवेश करने से डरे हुए लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे स्थानीय स्तर पर पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने का प्रयास करते हैं। इधर, सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गांव में घुसे झुंड में 8 से 10 हाथी थे। पिछले कई दिनों से लगभग 40 हाथियों का एक बड़ा झुंड रजरप्पा, गोला और मकनपुर के आसपास के क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। यह झुंड भटक कर शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है, जिससे जान का खतरा बढ़ गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles