Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कलकत्ता विश्वविद्यालय में ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ पर छात्रों को संबोधित करेंगे बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि

Great Calcutta Killings: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि मंगलवार को कलकत्ता विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को वर्ष 1946 में 16 से 19 अगस्त तक कोलकाता शहर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के कारणों और नतीजों के बारे में संबोधित करेंगे. लोकभवन ने यह जानकारी दी है. इस दंगे को ‘सीधी कार्रवाई दिवस’ (Direct Action Day 1946) और ‘कलकत्ता के भीषण नरसंहार’ के तौर पर भी याद किया जाता है.

इतिहास का ‘काला अध्याय’ 16 अगस्त 1946

लोक भवन ने कहा कि यह स्मृति कार्यक्रम देश के इतिहास के ‘काले अध्याय’ के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. लोक भवन ने कहा है कि 16 अगस्त 1946 से बंगाल में तत्कालीन मुस्लिम लीग सरकार द्वारा भड़कायी गयी 4 दिन की भयानक सांप्रदायिक हिंसा से देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण सबक मिलते हैं, जिनके बारे में हमारे युवाओं को पता होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ की 80वीं बरसी पर गोपाल मुखर्जी के साहस को नमन, शमिक भट्टाचार्य बोले- इतिहास को कभी न भूलें

हिंसा के कारणों और उसके परिणाम पर बात करेंगे रवि

आरएन रवि इस स्मृति कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से हिंसा के ऐतिहासिक कारणों और परिणामों पर बात करेंगे. इससे पहले रविवार (16 अगस्त 2026) को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कार्यक्रम का आयोजन किया. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने अलग-अलग ट्वीट करके डायरेक्ट एक्शन डे के दौरान बऊबाजार के गोपाल मुखर्जी उर्फ गोपाल पांठा की बहादुरी की याद दिलायी.

ये भी पढ़ें: ग्रेट कलकत्ता किलिंग, देश विभाजन की त्रासदी और विस्थापितों की पीड़ा को नहीं भूल सकते : शुभेंदु अधिकारी

The post कलकत्ता विश्वविद्यालय में ‘ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स’ पर छात्रों को संबोधित करेंगे बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles