Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में SP का औचक निरीक्षण:दो थानों के अभिलेख खंगाले, गश्ती बढ़ाने का निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा


कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने जिले में विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डंडखोरा और हसनगंज थानों का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक थाना पहुंचने के बाद पुलिस पदाधिकारियों में सक्रियता देखी गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने दोनों थानों की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले ओडी रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद विभिन्न अभिलेखों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। एसपी ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति, पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों के थानाध्यक्षों को क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई का निर्देश एसपी ने आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता बताई। साथ ही, सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन और व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles