Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार में 6 हजार करोड़ में बनेगा आधुनिक स्टील प्लांट:सुपर शक्ति एवं अवध स्टील के प्रबंधक उद्योग मंत्री से मिले, स्थापना का प्रस्ताव दिया


बिहार में औद्योगिक निवेश को नई गति मिलने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। सुपर शक्ति एवं अवध स्टील के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में एक आधुनिक स्टील प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव सौंपा। बैठक के दौरान अग्रवाल ने लगभग ₹6,000 करोड़ के बड़े निवेश की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रस्तावित स्टील प्लांट के माध्यम से न केवल औद्योगिक उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि राज्य में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। प्रोजेक्ट से छोटे उद्योग को मिलेगा बढ़ावा अनुमान है कि इस परियोजना से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ छोटे और मध्यम उद्यमों को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने राज्य की नई औद्योगिक नीतियों, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, बेहतर सड़क एवं लॉजिस्टिक नेटवर्क और निवेश-अनुकूल माहौल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि बिहार तेजी से औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है और बड़े निवेश प्रस्ताव राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगे। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि स्टील प्लांट की स्थापना से स्थानीय स्तर पर कच्चे माल, परिवहन, सहायक उद्योगों और सेवा क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी। हाल के वर्षों में बिहार ने उद्योग क्षेत्र में सकारात्मक माहौल तैयार किया है। सरकार की नीतिगत पहलों और पारदर्शी प्रक्रियाओं के कारण राज्य अब बड़े औद्योगिक निवेशों के लिए एक भरोसेमंद और तेजी से उभरता गंतव्य बनता जा रहा है। समृद्ध उद्योग और सशक्त बिहार की दिशा में यह निवेश प्रस्ताव एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles