Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में शादी के दो महीने बाद पति-पत्नी की मौत:सिलीगुड़ी में इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ा, शव मायके पहुंचते ही पति ने आत्महत्या की


किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड के दहगांव में शादी के महज दो महीने बाद पति-पत्नी की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी की बीमारी से मौत के बाद पति ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोनों का जनाजा एक साथ उठाया गया। दहगांव निवासी अंसार की शादी करीब दो महीने पहले हुई थी। वह लुधियाना में कारोबार करते थे। उनकी पत्नी अपेंडिक्स की बीमारी से पीड़ित थीं और सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी का शव लेकर मायके पहुंचा था अंसार अंसार पत्नी का शव लेकर सिलीगुड़ी से बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भोरादह गांव स्थित उनके मायके पहुंचा। परिजनों के अनुसार, वहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद अंसार ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने की घटना की पुष्टि बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार, पत्नी की बीमारी और मौत से अंसार काफी दुखी था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता सहारा था अंसार स्थानीय लोगों के अनुसार, अंसार अपने बुजुर्ग माता-पिता का इकलौता सहारा था। परिजनों ने बताया कि उसे 19 अगस्त को लुधियाना लौटना था। बेटे और बहू की एक साथ मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में दो महीने पहले शादी की शहनाई गूंजी थी, वहां अब मातम पसरा है। एक साथ दो जनाजे उठने से दहगांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles