Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में बड़ी वारदात की तैयारी नाकाम:4 बदमाश गिरफ्तार; 4 अवैध हथियार और 23 जिंदा कारतूस बरामद


जमुई पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार अवैध हथियार और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी मास्केट, तीन देसी कट्टा और कुल 23 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा बाबू उर्फ राजा कुमार उर्फ प्रदीप, सुमन कुमार उर्फ पप्पू पासवान, चंदन कुमार उर्फ कृष्ण साव और बजरंगी कुमार उर्फ छोटू उर्फ शंकर पाण्डेय के रूप में हुई है। सभी सिमरिया विक्रमपुर के निवासी बताए गए हैं। बड़ी वारदात की तैयारी की सूचना पर कार्रवाई डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा बाबू उर्फ राजा कुमार उर्फ प्रदीप अवैध हथियार और कारतूस रखकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। सूचना के आधार पर जमुई थाना, डीआईयू और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर राजा बाबू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों तक पहुंची पुलिस पूछताछ में राजा बाबू ने पुलिस को बताया कि हथियार और कारतूस सिमरिया विक्रमपुर निवासी सुमन कुमार उर्फ पप्पू पासवान के पास रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने सुमन कुमार को हिरासत में लिया। सुमन से पूछताछ में जानकारी मिली कि एक देसी मास्केट और कारतूस चंदन कुमार उर्फ कृष्ण साव के पास हैं, जबकि तीन देसी कट्टा और आठ कारतूस बजरंगी कुमार उर्फ छोटू उर्फ शंकर पाण्डेय के पास रखे गए हैं। चंदन के घर से 15 और बजरंगी के घर से 8 कारतूस पुलिस टीम ने दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की। चंदन कुमार के घर से एक देसी मास्केट और 15 कारतूस बरामद हुए। वहीं, बजरंगी कुमार के घर से तीन देसी कट्टा और आठ कारतूस जब्त किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल चार अवैध हथियार और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए। राजा बाबू का आपराधिक इतिहास डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार राजा बाबू उर्फ राजा कुमार उर्फ प्रदीप का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जमुई थाना में कई मामले दर्ज हैं। इनमें कांड संख्या 125/2021, 34/2022, 580/2022, 111/2024 और 479/2025 शामिल हैं। इसके अलावा जमुई एससी/एसटी थाना कांड संख्या 22/2021 भी उसके खिलाफ दर्ज है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles