Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:कट्टा-कारतूस, चांदी के आभूषण बरामद, बदमाश के पिता ने भी इसी दुकान में चोरी की थी


भागलपुर में श्री ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई थी। घटना के 2 दिन बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कट्‌टा, 2 कारतूस और चांदी के जेवरात मिले हैं। SSP प्रमोद यादव ने बताया कि चोरी 17 अगस्त को सुरेंद्र कुमार की ज्वेलरी दुकान में हुई थी। इस संबंध में तिलकामांझी थाना में केस दर्ज हुआ। एसआईटी बनी थी। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। ईशाकचक थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। पुलिस ने मोहम्मद अफसार उर्फ प्याऊ को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी के दौरान एक अवैध देसी कट्टा और 2 कारतूस बरामद हुए। मोहम्मद अफसार से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी मोहम्मद सलमान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के आभूषणों की पोटली बरामद कर ली। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी के पिता ने सालों पहले इसी दुकान में चोरी की थी। जेल भी हुई थी। ये सामान बरामद हुए हैं
पुलिस के अनुसार बरामद चोरी के सामान में चांदी की 19 पायल, 90 बिछिया, 14 अंगूठियां, 12 ब्रेसलेट, 12 लॉकेट, 7 सिकड़ी (चेन), 5 ताबीज और 5 बाला शामिल हैं। इसके अलावा मठिया, बाजूबंद, चांदी की मूर्तियां, मोती माला, नथिया, हेयरपिन समेत कई अन्य आभूषण भी बरामद किए गए हैं।
कार्डबोर्ड हटाकर दुकान में घुसे थे चोर

SSP प्रमोद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर दुकान के पिछले हिस्से में स्थित एसी वेंट के पास लगे कार्डबोर्ड को हटाकर अंदर दाखिल हुए थे। दुकान के पिछले हिस्से में पक्की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। आर्म्स एक्ट में भी मामला दर्ज
ईशाकचक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल किसी अन्य आपराधिक घटना में किया गया था या नहीं।
पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी की इस घटना में उनके साथ और कितने लोग शामिल थे। पुलिस चोरी के सामान को ठिकाने लगाने और खरीद-बिक्री से जुड़े संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

SSP प्रमोद यादव ने शहर के सभी दुकानदारों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों के पिछले हिस्से, वेंटिलेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles