Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इग्नू में नामांकन के लिए 31 अगस्त तक मिलेगा मौका

सिमडेगा| औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिमडेगा कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो.विद्याशंकर कुमार ने इग्नू की शिक्षा व्यवस्था,पाठ्यक्रमों और नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इग्नू की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 1985 में की गई थी। विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से शिक्षा को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित न रहे,इसके लिए इग्नू कामकाजी लोगों,गृहणियों,आर्थि क रूप से कमजोर वर्गों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को अपनी शिक्षा जारी रखने का अवसर प्रदान करता है।प्रो.विद्याशंकर कुमार ने बताया कि इग्नू द्वारा 300 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन ले सकते हैं। वर्तमान में नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्नातक,स्नातकोत्तर एवं पीएचडी स्तर के कार्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक नामांकन करा सकते हैं। बैठक में इग्नू के सहायक समन्वयक प्रो.कौशिक कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने कहा कि इग्नू की दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से लोग अपने काम या अन्य जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता भी बढ़ा सकते हैं।अंत में आईटीआई सिमडेगा के प्राचार्य,सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles