Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार के बारियातू जागीर गांव में चोरी:चोरों ने नगद और चार लाख के जेवर चुराए, आसपास के घरों के दरवाजे बाहर से किए बंद


लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बारियातू जागीर गांव में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने संजय साव के घर से लाखों रुपए की चोरी कर ली। चोरों ने नगद और करीब चार से पांच लाख रुपए मूल्य के सोना, चांदी समेत अन्य जेवरात चुराए। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। संजय साव ने बताया कि उनकी पत्नी रात में घर के एक कमरे में सो रही थीं। शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे जब उनकी नींद खुली और उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो सिटकनी बाहर से बंद मिली। इसके बाद वे किसी तरह खिड़की के रास्ते बाहर निकले और दूसरे कमरे में जाकर देखा। वहां घर का सामान बिखरा पड़ा था और बक्से में रखे नगद रुपए व जेवरात गायब थे। किराना दुकान में भी चोरी हुई चोरों ने वारदात को शातिराना तरीके से अंजाम दिया। उन्होंने संजय साव के घर के साथ-साथ आसपास के कुछ अन्य घरों की सिटकनी भी बाहर से बंद कर दी थी, ताकि लोग बाहर निकलकर शोर न मचा सकें और चोरी में बाधा न पड़े। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र के हुंडरू गांव में बुधवार रात नीरज कुमार की किराना दुकान में भी चोरी हुई थी। लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस बीच, एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने लोगों से भयभीत न होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि पुलिस चोरी की घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और वारदात में शामिल चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles