Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में मैट्रिक परीक्षा का छठा दिन कदाचारमुक्त संपन्न:20 केंद्रों पर 17,020 परीक्षार्थी हुए शामिल, 337 अनुपस्थित


किशनगंज में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा का शनिवार को छठा दिन था। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से किसी परीक्षार्थी के निष्कासन या अनियमितता की कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 17,020 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 337 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 8,497 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 193 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 8,523 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 144 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे, जिससे केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई थी। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी और मुख्य द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा था। छठे दिन भी परीक्षार्थियों की भीड़ अत्यधिक रही। एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles