Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी के नए डीएम तनय सुल्तानिया ने संभाला पदभार:समाहरणालय पहुंचने पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर , अधिकारियों के साथ की बैठक


सीतामढ़ी के नए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी ऋषि पांडे से औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से जिले में चल रही विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। नए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि मां जानकी की धरती सीतामढ़ी में सेवा का अवसर मिलना उनके लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले में पहले से चल रहे विकास कार्यों को और अधिक गति देने को अपनी प्राथमिकता बताया। डीएम ने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा। समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जिलाधिकारी ने आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जलापूर्ति सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। जिलाधिकारी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “मां जानकी की इस पावन धरती पर विकास की जो यात्रा चल रही है, उसे और गति देना मेरी प्राथमिकता होगी। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करूंगा।” डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत, डीएम ने जिले के अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को समझा और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles