Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी- महिला पर चाकू से हमला, बोली- बॉयफ्रेंड ने कराया:बाएं कंधे, दाहिने हाथ में गहरा जख्म; आरोपी और घायल दोनों शादीशुदा, तीन साल से अफेयर


गयाजी के चंदौती थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। महिला को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने हमले का आरोप अस्पताल में ही तैनात OT मैनेजर वीरेंद्र कुमार पर लगाया है। घटना के बाद मेडिकल थाना की पुलिस ने वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, घटना चंदौती थाना क्षेत्र की है। मेडिकल थाना की पुलिस ने मामले की जानकारी चंदौती पुलिस को दे दी है। अब चंदौती पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। महिला और आरोपी दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से संपर्क होने की बात सामने आई है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला महिला पहले एक मॉल में काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान वीरेंद्र से हुई थी। कुछ समय पहले महिला की मॉल की नौकरी छूट गई। इसके बाद वह परेशान चल रही थी। महिला का आरोप है कि वीरेंद्र ने उसे बिजली ऑफिस में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे पर शुक्रवार को वह चंदौती थाना क्षेत्र स्थित बिजली ऑफिस पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र ने महिला को वहां किसी व्यक्ति से मिलने के लिए कहा था। महिला जब बिजली ऑफिस पहुंची तो वह व्यक्ति वहां नहीं मिला। इसके बाद वह वापस लौटने लगी। इसी दौरान पीछे से दो लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला के बाएं कंधे पर चाकू लगा है। दाहिना हाथ भी कोहनी के नीचे जख्मी हुआ पड़ा है। महिला का एक पैर पहले से चोटिल बताया जा रहा है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। हमला करने वाले दो लोग कौन थे, महिला को स्पष्ट जानकारी नहीं हमला करने वाले दोनों लोग कौन थे, इसे लेकर महिला फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है। लेकिन उसने पुलिस के सामने वीरेंद्र पर हमला कराने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इस पूरी घटना के पीछे वीरेंद्र की भूमिका है। इधर, अस्पताल की ओर से मेडिकल थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस फर्द बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची। पूछताछ के दौरान पुलिस ने महिला से आरोपी के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि वह मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही काम करता है और इस समय अस्पताल में ही मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल से वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया। महिला मूल रूप से नवादा, जबकि आरोपी भागलपुर का रहने वाला है महिला मूल रूप से नवादा की रहने वाली बताई जा रही है। फिलहाल वह चंदौती थाना क्षेत्र में रहती है। वहीं वीरेंद्र मूल रूप से भागलपुर का रहने वाला है। बताया गया है कि उसका परिवार वर्ष 2006 से मगध मेडिकल थाना क्षेत्र की मगध कॉलोनी स्थित सात नंबर गली में रह रहा है। घटना के बाद महिला से बातचीत की कोशिश की गई। लेकिन उसने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह काफी कष्ट में है और अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। महिला की बेटी भी अपनी मां को बयान देने से मना कर रही थी। वह मीडिया को देखते ही आक्रोशित हो रही थी। घायल महिला की ओर से पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिला मामले में अब तक पीड़िता की ओर से पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। चंदौती थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। वहां से पूरी जानकारी आने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, डीएसपी रवि प्रकाश ने कहा कि उन्हें फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वे दूसरी जगह जांच में हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ही इस संबंध में कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस महिला के बयान, चोट और घटनास्थल से जुड़ी जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। हमला किसने किया और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही साफ होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles