गढ़वा | शहर के गोविंद स्कूल के मुख्य गेट के समीप बारिश के पानी के जलजमाव और नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या का नगर परिषद ने त्वरित समाधान कराया। समस्या के कारण स्कूली बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर सफाई टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। टीम ने नाली की व्यापक सफाई कर जल निकासी को सुचारू कराया, जिसके बाद जलजमाव की समस्या समाप्त हो गई। इसी तरह पुरानी बाजार क्षेत्र में नाली जाम होने की सूचना मिलने पर नगर परिषद की सफाई टीम ने तत्काल पहुंचकर नाली की सफाई की। नाली से कचरा एवं अवरोध हटाए जाने के बाद पानी का बहाव सामान्य हो गया। नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई से दोनों क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि शहरवासियों को जलजमाव और गंदगी से निजात दिलाना नगर परिषद की प्राथमिकता है।
