Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अंडर-17 बालिका फुटबॉल में कस्तूरबा डंडई भवनाथपुर, गढ़वा, भंडरिया व रमना ने मैच जीते


भास्कर न्यूज | गढ़वा पेफी, जिला प्रशासन एवं जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबलों में कस्तूरबा गढ़वा, डंडई, रमना, भंडरिया और भवनाथपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए। प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मैच में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गढ़वा ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल गढ़वा को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में कस्तूरबा डंडई ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बरडीहा को 4-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में कस्तूरबा रमना ने आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा को 1-0 से शिकस्त दी। चौथे मैच में कस्तूरबा केतार और ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पांचवें मैच में कस्तूरबा भंडरिया ने जेबीएवी बिशुनपुरा को 3-0 से हराया। वहीं छठे मुकाबले में कस्तूरबा भवनाथपुर ने डीएवी मॉडल स्कूल गढ़वा को 1-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। मैचों के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कस्तूरबा डंडई की मोनिका कुमारी, कस्तूरबा गढ़वा की अमृता टोप्पो, कस्तूरबा भंडरिया की मनतो कुमारी, कस्तूरबा रमना की कृति कुमारी, ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल की नेहा कुमारी और कस्तूरबा भवनाथपुर की सिंफल कुमारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से बेहतर ढंग से संचालित हो रही है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, समिति के उपाध्यक्ष जिनाहुद्दीन खान, धर्मराज भारती, कार्यकारी सचिव आनंद सिन्हा, सहसचिव प्रिंस सोनी, आनंद यादव, रेफरी शशि रंजन, विजय सिंह, संजय प्रताप देव, सुशील कुमार, शशि कुमार एवं सोनू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उद्घोषक मनोज तिवारी के अलावा आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा के कोच इम्तियाज खान, बीएसकेडी के कोच राजकुमार, आरके पब्लिक मझिआंव के कोच जय गोविंद ठाकुर और ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के कोच मुकेश भारती मौजूद थे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के कोच, मैनेजर एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles