Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राखी निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा


सिटी रिपोर्टर | बोकारो रॉयल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सुंदर, आकर्षक और पर्यावरण-अनुकूल राखियां तैयार कीं। बच्चों ने विभिन्न रंगों, सजावटी सामग्रियों और आकर्षक डिजाइनों का प्रयोग कर अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के तहत तैयार राखियां देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के लिए भी भेजी गईं। प्रधानाचार्या रूपम गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles