Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बांका में बाजार से घर लौटने के दौरान हादसा, चचेरा भाई घायल


बांका में शुक्रवार शाम ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस घटना में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जमदाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मोदी टोला के पास हुई। मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी श्याम सुंदर यादव के बेटे अंकित कुमार सुमन के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक वीरेंद्र यादव है। अंकित कुमार सुमन और वीरेंद्र यादव बाइक से कटोरिया बाजार से अपने घर लौट रहे थे। मोदी टोला के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का इलाज जारी इसी बीच, कटोरिया की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर गिरे अंकित कुमार सुमन को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार और शैलजानंद शुक्ला ने अंकित कुमार सुमन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही जमदाहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष रंतेज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles