Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में बच्चे का शव मिला:शुक्रवार शाम से लापता था, परिजन जता रहे हत्या की आशंका


सहरसा के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 6 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत बच्चे की पहचान खजुरहा गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी मुन्ना मुखिया का बेटा पीयूष कुमार के रूप में हुई है। पीयूष शुक्रवार शाम 5 बजे से लापता था। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह पीयूष के घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल-झाड़ी में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर जांच करने पहुंची FSL की टीम गांव के ही एक ग्रामीण ने शौच के लिए जाते समय शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां पीयूष की पहचान होने के बाद गांव में कोहराम मच गया। पीयूष के मुंह में लाठी घुसी हुई थी, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष नागमणि कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles