Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शराब तस्कर को छुड़ाने में उत्पाद टीम पर हमला:मारपीट में तीन पुलिसकर्मी घायल, आरोपी छुड़ाया; बाइक बरामद, पहचान जारी


लखीसराय में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शुक्रवार देर रात हमला हो गया। चानन थाना क्षेत्र के लाखोचक-बसमतिया गांव में हुए इस हमले में उत्पाद विभाग के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों ने गिरफ्तार किए गए एक कथित शराब तस्कर को भी पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई के लिए लाखोचक-बसमतिया गांव पहुंची थी। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। सदर अस्पताल में पुलिसकर्मीयों का इलाज कराया गिरफ्तारी के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया, जो जल्द ही धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया। हमलावरों ने उत्पाद पुलिस के जवानों के साथ हाथापाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान रविश कुमार, ललन कुमार और सुधीर कुमार नामक तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए, जिनका सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से कथित शराब तस्कर की बाइक बरामद की है। पुलिस बाइक के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ ही उसे छुड़ाने और पुलिस टीम पर हमला करने में शामिल लोगों की पहचान में जुटी है। पुलिस और उत्पाद विभाग घटना के बाद एक्टिव उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने और आरोपी को छुड़ाकर ले जाने वालों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस और उत्पाद विभाग की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए शराब तस्करी के नेटवर्क और घटना में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस घटना ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उत्पाद टीम की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles