सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Date:

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

घाघरा. घाघरा थाना के मौनीदह पुल के समीप सोमवार की शाम को सड़क हादसा हुआ. हादसे में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतकों में पौड़ी ग्राम निवासी लगभग 20 वर्षीय दीपक खेरवार व 19 वर्षीय अजीत उरांव शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते थानेदार मोहन कुमार सिंह व एएसआइ गणेश दास घटनास्थल पर पहुंच दोनों शव को बरामद कर घाघरा थाना ले आया है. जानकारी के अनुसार दोनों पौड़ी गांव के रहने वाले हैं. दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर आदर गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे, वहां से लौटने के दौरान पौड़ी सरना गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन से भिड़ंत हुई और दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. पुलिस ने अज्ञात वाहन का पता करने में लग गयी है. घटना की सूचना मिलते गांव के सभी लोग घटनास्थल पहुंच गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में थानेदार मोहन कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे. दोनों शव को बरामद कर थाना ले आया गया है. मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जायेगा.

पेड़ से गिर कर किशोरी घायल

पालकोट. थाना क्षेत्र अंतर्गत गोडाडीह गांव निवासी रतिया खड़िया की 17 वर्षीय बेटी सविता कुमारी पेड़ से गिर कर घायल हो गयी. परिजनों ने उसे सोमवार दोपहर करीब तीन बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया. पीड़िता की मां ने बताया कि सोमवार की सुबह सविता बकरी चराने के लिए झापी पहाड़ गयी थी. इस दौरान पेड़ से डाली काटते समय डाली टूट गयी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ी. दुर्घटना में सविता के बायें पैर की जांघ की हड्डी टूट गयी है.

The post सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

French minister moves to block US envoy Kushner from government access

The minister says Charles Kushner, father of Trump's son-in-law...

लकवा भी 60 वर्षीय मदन चौबे को वोट करने से नहीं रोक पाया

रांची|गांधी नगर निवासी 60 वर्षीय मदन चौबे को पिछले...
Join Us WhatsApp