Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शुभेंदु सरकार के 3 टोल फ्री नंबर से कटमनी, सिंडिकेट और अवैध टोल वसूली के कल्चर से मुक्त होगा बंगाल!

शुभेंदु अधिकारी सरकार ने पश्चिम बंगाल को कटमनी, सिंडिकेट और अवैध टोल वसूली के कल्चर से मुक्त करने के लिए 3 टोल फ्री नंबर जारी किये हैं. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बंगाल में 2 काम हो रहे हैं. पहला, न्यायिक व्यवस्था बदल रही है और टोल टैक्स, सिंडिकेट, कट मनी और भ्रष्टाचार का खात्मा हो रहा है. बंगाल की नयी सरकार जनता के साथ खड़ी दिख रही है.

शुभेंदु सरकार में स्थापित हुआ कानून का राज : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले यहां कैडर का राज था, कम्युनिस्टों के शासन में भी कैडर का राज था. पिछली सरकार में गुंडों के कैडर का राज था. अब शुभेंदु अधिकारी की सरकार में कानून का राज प्रस्थापित हो गया है. उन्होंने कहा कि अब बंगाल कानून के रास्ते पर आगे बढ़ गया है.

सीमा सुरक्षा के लिए मिल गयी जमीन

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा के लिए हमें भूमि चाहिए थी, जो हमें मिल गयी. बंगाल सरकार ने लगभग 1,129 एकड़ भूमि बाड़ लगाने के लिए दे दी है. जनसांख्यिकी परिवर्तन (डेमोग्राफी चेंज) पर बनी समिति में भी सहयोग का बंगाल सरकार ने आश्वासन दिया है. कट मनी और अवैध कमीशन बंद करने के लिए एक टोल फ्री नंबर शुभेंदु अधिकारी जी ने शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘ट्रायंगुलर सिक्यूरिटी ग्रिड’ से मजबूत होगी ‘चिकेन नेक’ की सुरक्षा, सिलीगुड़ी में बोले अमित शाह

टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत, होगी कार्रवाई : शाह

अमित शाह ने कहा कि इस नंबर पर कॉल करके कट मनी मांगने वालों की शिकायत करें, कट मनी लेने वाले को जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम हमारी बंगाल सरकार करेगी. सिंडिकेट के लिए भी हमने यहां एक टोल फ्री नंबर चालू किया है. रोड टैक्स वसूलने वालों की शिकायत करने के लिए भी हमने एक टोल फ्री नंबर चालू कर दिया है. ये तीनों टोल फ्री नंबर कट मनी, सिंडिकेट और टोल टैक्स लेने वालों की संस्कृति को बंगाल से हमेशा के लिए उखाड़कर फेंक देंगे.

ये भी पढ़ें: घुसपैठिया मुक्त बनेगा बंगाल, 8 डीएम को CAA की खास जिम्मेदारी, जानें कितने दिनों में शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

The post शुभेंदु सरकार के 3 टोल फ्री नंबर से कटमनी, सिंडिकेट और अवैध टोल वसूली के कल्चर से मुक्त होगा बंगाल! appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles