Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जीविका दीदियों से मशरूम के नाम पर 'ठगी' मामला:डीडीसी ने एजेंसी के संचालक आशुतोष मंगलम को लगाई फटकार, कहा- काम संतोषजनक नहीं


मुजफ्फरपुर में जीविका दीदियों के साथ कथित ठगी के मामले को लेकर शनिवार को डीडीसी निशांत सिहारा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वरीय अधिकारी, बैंककर्मी, जीविका दीदियां, जक्ष संस्था के कर्मी और संस्था के निदेशक आशुतोष मंगलम मौजूद रहे। इस दौरान पीएमजीपी योजना के तहत संचालित मशरूम क्लस्टर की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जक्ष संस्था और उसके निदेशक आशुतोष मंगलम की कार्यप्रणाली को लेकर जिला प्रशासन ने गहरी नाराजगी जताई। जीविका दीदियों ने आरोप लगाया कि जक्ष संस्था की ओर से जिला प्रशासन को बार-बार गलत जानकारी और गलत शपथपत्र दिया गया। इससे प्रशासन का समय बर्बाद हुआ। इसके अलावा मशरूम क्लस्टर का काम शुरू नहीं करने और जीविका दीदियों के ऋण की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर ठगी करने का आरोप भी लगाया गया। जीविका दीदियों ने स्पष्ट कहा कि उनके ऋण की राशि जक्ष संस्था के निदेशक आशुतोष मंगलम ने ठगी है। उन्होंने मांग की कि ऋण की राशि की भरपाई आशुतोष मंगलम से कराई जाए। साथ ही मामले में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैंक खातों और ऋण का ब्योरा मांगा बैठक के बाद डीडीसी ने सभी ऋणी जीविका दीदियों के बैंक खाते और ऋण खातों का विस्तृत ब्योरा बैंकों में जमा कराने का निर्देश दिया। साथ ही जक्ष संस्था के सभी कार्यों और कार्यालय स्थल की जांच करने का निर्देश एसडीओ पूर्वी को दिया गया। दीदियों के बैंक ऋण के भुगतान के लिए जल्द योजना बनाकर समाधान कराने का आश्वासन भी दिया गया। ‘कार्य संतोषजनक नहीं रहा’ डीडीसी निशांत सिहारा ने कहा कि जीविका दीदियों को नो-ड्यूज प्रमाणपत्र दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशुतोष मंगलम की ओर से जितना काम किए जाने की जानकारी दी गई, उतना काम धरातल पर नहीं हुआ। उनका कार्य संतोषजनक नहीं रहा। उन्होंने बताया कि एक मामले में एसडीओ कोर्ट में कार्रवाई चल रही है। पटना से टीम बुलाकर दूसरे उद्यम से जोड़ेंगे डीडीसी ने कहा कि पटना जीविका से टीम बुलाकर दीदियों को किसी अन्य उद्यम से जोड़ने और उन्हें नो-ड्यूज दिलाने पर काम किया जाएगा। यदि यहां से समाधान नहीं हुआ तो जिला प्रशासन पुनर्जीवित योजना के माध्यम से जीविका दीदियों को आगे बढ़ाएगा। आशुतोष मंगलम से काम नहीं हुआ तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles