Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार में 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर:2024 बैच के IAS को फिल्ड में उतारा; गरिमा लोहिया दरभंगा की नगर आयुक्त बनीं


बिहार सरकार ने 23 IAS का ट्रांसफर कर दिया है। 22 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार 23 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारी भी शामिल हैं। कई अनुमंडल पदाधिकारियों को बदलकर जिला परिषद में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (DDC-cum-CEO) बनाया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को नगर आयुक्त और विभागीय निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि 2024 बैच के कई अधिकारियों ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में व्यावसायिक प्रशिक्षण चरण-II पूरा किया है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें पहली महत्वपूर्ण फील्ड पोस्टिंग दी गई है। श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का DDC बनाया गया श्रेया श्री, IAS (2022) को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के बाद वेटिंग में थीं। अब उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद खगड़िया बनाया गया है। गरिमा लोहिया अब दरभंगा नगर निगम की नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, IAS (2023) को बाढ़, पटना के अनुमंडल पदाधिकारी पद से हटाकर नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम बनाया गया है। गरिमा लोहिया इससे पहले बाढ़ की एसडीओ के रूप में काम कर रही थीं। अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम की कमान अनिरुद्ध पाण्डेय, IAS (2023) को दानापुर, पटना के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, पूर्णिया नगर निगम बनाया गया है। तुषार कुमार को मधुबनी जिला परिषद का DDC तुषार कुमार, IAS (2023) को पूर्णिया के अनुमंडल पदाधिकारी पद से हटाकर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद मधुबनी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रद्युम्न सिंह यादव को उद्योग विभाग में बड़ी जिम्मेदारी प्रद्युम्न सिंह यादव, IAS (2023) को कटिहार के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय, उद्योग विभाग, बिहार, पटना बनाया गया है। आकांक्षा आनंद को सासाराम जिला परिषद का DDC आकांक्षा आनंद, IAS (2023) को मुजफ्फरपुर पश्चिम के अनुमंडल पदाधिकारी पद से हटाकर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद सासाराम, रोहतास बनाया गया है। आकांक्षा आनंद इससे पहले कटिहार के बारसोई की एसडीओ भी रह चुकी हैं। बारसोई में वह पहली महिला एसडीओ के रूप में पदस्थापित हुई थीं। उनके कार्यकाल में बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल की साफ-सफाई और पानी की समस्या को लेकर शिकायत सामने आई थी। शिकायत के बाद एसडीओ के निर्देश पर जांच कराई गई और कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए थे। अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में जिम्मेदारी अंजली शर्मा, IAS (2023) को अरेराज, पूर्वी चंपारण की एसडीओ की जिम्मेदारी से हटाकर निदेशक, निःशक्तता, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना बनाया गया है। रोहित कर्दम को कैमूर जिला परिषद का DDC रोहित कर्दम, IAS (2023) को नौगछिया, भागलपुर के एसडीओ पद से स्थानांतरित कर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद कैमूर, भभुआ बनाया गया है। शिक्षा विजयकुमार चौधरी को जमुई का DDC शिक्षा विजयकुमार चौधरी, IAS (2023) को आरा सदर की एसडीओ जिम्मेदारी से हटाकर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद जमुई बनाया गया है। डॉ. नेहा कुमारी को कटिहार जिला परिषद की जिम्मेदारी डॉ. नेहा कुमारी, IAS (2023) को सासाराम, रोहतास की एसडीओ पद से स्थानांतरित कर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद कटिहार बनाया गया है। कृष्ण चन्द्र गुप्ता को निबंधन और मद्य निषेध विभाग में जिम्मेदारी कृष्ण चन्द्र गुप्ता, IAS (2023) को कहलगांव, भागलपुर के एसडीओ पद से स्थानांतरित कर महानिरीक्षक, निबंधन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग इस तबादले की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 2024 बैच के 12 IAS अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है। इन अधिकारियों का 21 अगस्त 2026 से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से ट्रेनिंग खत्म हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles